गांव की जमीन पर पैर रखते ही मिट्टी को लगाया माथे से.. पैतृक गांव में दिखी राष्ट्रपति की सादगी की बानगी

गांव की जमीन पर पैर रखते ही मिट्टी को लगाया माथे से.. पैतृक गांव में दिखी राष्ट्रपति की सादगी की बानगी

गांव की जमीन पर पैर रखते ही मिट्टी को लगाया माथे से.. पैतृक गांव में दिखी राष्ट्रपति की सादगी की बानगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: June 27, 2021 11:16 am IST

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सादगी के तो सभी कायल हैं। उनकी सादगी का ये नजारा एक बार तब सामने आया जब वे अपने गांव परौंख पहुंचे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर यूपी आए हैं।

पढ़ें- किन्नरों का पहला सामुदायिक भवन, 25 से ज्यादा किन्नरों का बना बसेरा….

तय कार्यक्रम के अनुसार महामहिम रविवार सुबह सबसे पहले अपने गांव परौंख पहुंचे। यहां उन्होंने पथरी देवी मंदिर में दर्शन किए और फिर गांव वालों का अभिनंदन करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

पढ़ें- थम जाएंगे ट्रकों के पहिए, 28 जून को ब्लैक डे मनाएंगे ट्रक मालिक.. ल…

राष्ट्रपति हैलीपैड से अपने गांव के पास उतरे। यहां उतरते ही उन्होंने अपनी मातृभूमि की मिट्टी को माथे पर लगाया और नमन किया। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के लगभग 4 साल बाद रामनाथ कोविंद रविवार को पहली बार अपने पैतृक गांव परौंख पहुंचे।

पढ़ें- 7th pay commission, सरकारी कर्मचारियों के DA, DR को लेकर वित्त मंत्…

राष्ट्रपति कोविंद ने ने अपनी मातृभूमि को झुककर नमन किया और उसकी मिट्टी को माथे पर लगाया। राष्ट्रपति के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। गांव पहुंचकर उन्होंने पत्नी सविता के साथ पथरी देवी मंदिर के दर्शन किए। 


लेखक के बारे में