‘एंटी करप्शन डे’ पर एएसपी ने रिश्वत के खिलाफ दिया भाषण, 1 घंटे बाद घूस लेते हुए गिरफ्तार

Ads

'एंटी करप्शन डे' पर एएसपी ने रिश्वत के खिलाफ दिया भाषण, 1 घंटे बाद घूस लेते हुए गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 10, 2020 / 10:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

जयपुर। ‘एंटी करप्शन डे’ पर जयपुर एसीबी की टीम ने सवाई माधोपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सवाई माधोपुर एसीबी के ही एडिशनल एसपी भेरूलाल को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लि‍या।

पढ़ें- चोटिल हेनरिक्स भारत के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच से बाहर

डीजी बीएल सोनी व एडीजी दिनेश एमएम के निर्देशन में जयपुर एसीबी की टीम ने एएसपी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया।

पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के मंत्री ने किसान आंदोलन को बताया पाकिस्तान और चीन की साजिश

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, सवाई माधोपुर एसीबी के एडिशनल एसपी भेरूलाल द्वारा सवाई माधोपुर डीटीओ महेश चंद से 80 हजार रुपये मंथली रिश्‍वत ली जाती थी जिससे परेशान होकर उसने एसीबी मुख्यालय पर शिकायत की।

पढ़ें- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, सड़क को…

डीटीओ की शिकायत पर जयपुर एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एडिशनल एसपी भेरूलाल को के बंगले पर छापा मारा। इस छापे से एक घंटे पहले ही एएसपी लोगों से मंच पर कह रहे थे कि कोई भी रिश्‍वत मांगे तो 1064 पर कॉल करो और रिश्‍वतखोरी को बंद करने में सहयोग करो। 

पढ़ें- पति की आंखों के सामने 17 युवकों ने किया गैंगरेप, एक…

बुधवार को एएसपी अपने सरकारी बंगले पर ही 80 हजार रुपये मंथली ले रहे थे तभी जयपुर एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।

 

शीर्ष 5 समाचार