Assam Assembly Election Date: नई सरकार चुनने असम में इस दिन डाले जाएंगे वोट, इतने चरणों में पूरी होगी चुनाव की प्रक्रिया, जानिए किस सीट पर कब होगा मतदान
नई सरकार चुनने असम में इस दिन डाले जाएंगे वोट, इतने चरणों में पूरी होगी चुनाव की प्रक्रिया, Assam Assembly Election Date
- असम में 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान होगा
- राज्य की 126 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे
- 4 मई 2026 को चुनाव परिणाम घोषित होंगे
नई दिल्लीः Assam Assembly Election Date: चुनाव आयोग ने असम सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। रविवार को आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि असम में एक ही चरण में चुनाव होगा। 9 अप्रैल को प्रदेश के सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि सभी सीटों के लिए मतगणना 4 मई को होगी। इसी के साथ ही असम में अब आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है।
यहां देखें पूरा शेड्यूल

10 साल से भाजपा की सरकार
Assam Assembly Election Date: राज्य में 10 साल से भाजपा की सरकार है। पार्टी तीसरे चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पीएम मोदी 6 महीने में 3 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। यहां पार्टी ने 126 सीटों में से 100+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। असम में बांग्लादेश, घुसपैठियों/सीमा सुरक्षा, असमिया पहचान जैसे मुद्दे हैं। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इसमें वामपंथी और क्षेत्रीय दल शामिल हैं।
आचार संहिता लागू होने के बाद क्या होगा?
आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार और राजनीतिक दलों को चुनाव से जुड़े नियमों का पालन करना होगा और नई योजनाओं या बड़े सरकारी फैसलों की घोषणा पर रोक लग जाती है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम में मतदान की तारीख, नामांकन की अंतिम तिथि, मतगणना की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसके बाद सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार अपने चुनाव अभियान को तेज कर देंगे। अब सबकी नजर चुनाव आयोग की घोषणा पर टिकी है, जिसके बाद राज्यों में चुनावी माहौल और तेज होने की संभावना है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- TVK-BJP Alliance Possibility: विधानसभा चुनाव का ऐलान होने से पहले भाजपा ने इस राज्य में खेला बड़ा दांव, इस पार्टी को दिया गठबंधन का न्योता, जानिए क्या दिया ऑफर
- Bijapur Minor Girls Pregnant: छत्तीसगढ़ के इस जिले में ये क्या हो रहा? हॉस्टल में रहने वाली नाबालिग छात्राएं हुईं प्रेगनेंट, कोई तीन तो कोई पांच महीनों से… सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
- Monalisa Marriage Controversy: मोनालिसा की मुस्लिम युवक से शादी पर भड़का परिवार, मां का रो-रोकर बुरा हाल, सीएम मोहन यादव से करदी ये बड़ी मांग
- Chunav Aayog Press Conference Live: निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू, पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हो रहा एलान, यहां देखें लाइव

Facebook


