कांग्रेस नेता सचिन पायलट मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे
कांग्रेस नेता सचिन पायलट मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट पार्टी के पंजाब प्रभारी का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार 15 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे।
पायलट ने शनिवार को कहा कि वह मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं राज्य के मंत्री हरपाल चीमा के आवास तक निकाले जाने वाले मार्च में शामिल होंगे।
यह मार्च गुलजार सिंह के लिए न्याय की मांग को लेकर निकाला जाएगा।
संगरूर जिले के दिरबा निवासी 47 वर्षीय दलित व्यक्ति सिंह की सात सितंबर की रात कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई थी। उनके परिवार का कहना है कि छह सितंबर को दिरबा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंत्री हरपाल चीमा से इलाके में मादक पदार्थों की आपूर्ति को लेकर सवाल किया था।
पायलट ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी मंत्री को बर्खास्त करने और मामले के सभी पहलुओं की तत्काल, समयबद्ध तथा स्वतंत्र जांच से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेगी।’’
भाषा देवेंद्र शफीक
शफीक

Facebook


