केएमसी कर्मचारियों ने तारातला गोदाम हादसे में अभियंता की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया

केएमसी कर्मचारियों ने तारातला गोदाम हादसे में अभियंता की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया

केएमसी कर्मचारियों ने तारातला गोदाम हादसे में अभियंता की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया
Modified Date: September 13, 2026 / 01:06 am IST
Published Date: September 13, 2026 1:06 am IST

कोलकाता, 12 सितंबर (भाषा) तारातला में जून में एक गोदाम के ढहने से 16 लोगों की हुई मौत के मामले में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के एक कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को केएमसी अभियंताओं ने प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि तारातला हादसे के सिलसिले में शनिवार को केएमसी के एक उप-सहायक अभियंता (एसएई) को गिरफ्तार किया गया।

बाद में केएमसी के भवन विभाग में प्रदर्शन किया गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार अभियंता को रिहा किए जाने तक काम रोकने की चेतावनी दी।

प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि इस मामले में कनिष्ठ स्तर के कर्मचारी को क्यों गिरफ्तार किया गया, जबकि महानिदेशक (भवन) के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने महानिदेशक (भवन) के इस्तीफे की मांग करते हुए पोस्टर भी लगाए और दावा किया कि हर काम उनके निर्देशों पर ही किया जाता है।

तारातला गोदाम हादसा 24 जून को हुआ था, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी और 17 अन्य घायल हुए थे।

भाषा

सुमित राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में