ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में भारत और दूसरे देशों के कलाकारों ने दी प्रस्तुति
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में भारत और दूसरे देशों के कलाकारों ने दी प्रस्तुति
(कुणाल दत्त)
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन के व्यस्त कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को यहां ‘भारत मंडपम’ में विभिन्न देशों के नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज के दौरान भारत और ब्रिक्स के अन्य सदस्य देशों के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
भारत 12-13 सितंबर को मध्य दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कई अन्य देशों के प्रमुख नेता शामिल हुए हैं।
कार्यक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारतीय नर्तकों ने भारत के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी और कथक जैसे शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए, जबकि संगीतकारों ने देश के पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाए, जिसमें समूह के कुछ अन्य सदस्य देशों के संगीतकारों ने भी साथ दिया।
इस समूह में शामिल भारतीय कलाकार पिछले दो दिन से प्रस्तुति के लिए अभ्यास कर रहे थे। यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय की सांस्कृतिक शाखा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की देखरेख में आयोजित किया गया है।
भाषा शफीक देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


