असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात

Ads

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात

  •  
  • Publish Date - June 1, 2021 / 10:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को यहां उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने टि्वटर पर इस बात की जानकारी दी।

सरमा ने नायडू को राज्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं और उनकी मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, नायडू ने विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी मौजूद थे।

असम में भारतीय जनता पार्टी के दोबारा सत्ता में आने के बाद सरमा ने हाल ही में मुख्यमंत्री का पद संभाला है।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा