असम के मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर समग्र शिक्षा अभियान के क्रियान्वयन पर चर्चा की

Ads

असम के मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर समग्र शिक्षा अभियान के क्रियान्वयन पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 04:31 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 04:31 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से उनके आवास पर मुलाकात कर प्रदेश में ‘समग्र शिक्षा’ अभियान के क्रियान्वयन को और मजबूत एवं सुव्यवस्थित करने के तरीकों पर चर्चा की।

शिक्षा मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पहली बार दिल्ली स्थित उनके आवास पर आए। यह पहला मौका है जब शर्मा जोशी के आवास पर गये।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अभियान के तहत शिक्षकों को मजबूत व निर्बाध वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने तथा योजना के प्रावधानों के अनुरूप एसएनए-स्पर्श व्यवस्था के तहत धनराशि का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की।

जोशी ने कहा, “इससे समय पर वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और पूरे असम में गुणवत्तापूर्ण एवं समान स्कूली शिक्षा की व्यवस्था मजबूत होगी।”

उन्होंने कहा, “हमने असम में ‘समग्र शिक्षा’ अभियान के क्रियान्वयन को और मजबूत एवं सुव्यवस्थित करने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें योजना के तहत शिक्षकों को मजबूत और निर्बाध वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमने योजना के प्रावधानों के अनुरूप एसएनए-स्पर्श व्यवस्था के तहत धनराशि का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की, ताकि समय पर वेतन का भुगतान हो सके और पूरे असम में गुणवत्तापूर्ण एवं समान स्कूली शिक्षा की व्यवस्था मजबूत की जा सके।”

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन