Galaxy S25 Ultra Price Crash: 50 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ Galaxy S25 Ultra! ऐसा डिस्काउंट देख ग्राहक भी रह गए हैरान, जानिए कैसे उठाएं ये फायदा?
Galaxy S25 Ultra Price Crash: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। फ्लिपकार्ट पर इस प्रीमियम स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। ऑफर के तहत ग्राहकों को 50,000 रुपये से ज्यादा की बचत का मौका मिल रहा है। जिससे फोन की कीमत काफी कम हो गई है।
(Galaxy S25 Ultra Price Crash/ Image Credit: AI-generated)
- 50 हजार रुपये से ज्यादा बचत का मौका
- फ्लिपकार्ट पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
- 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर
नई दिल्ली: Galaxy S25 Ultra Price Crash: अगर आप कम कीमत में एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 Ultra पर शानदार डील मिल रही है। Flipkart पर इस फोन को भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। सभी ऑफर्स को मिलाकर ग्राहक इस फोन पर 50,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। हालांकि, फोन को लॉन्च हुए करीब डेढ़ साल से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन इसके दमदार फीचर्स की वजह से यह आज भी नए मॉडल्स को टक्कर देता है।
Galaxy S25 Ultra के दमदार फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। कैमरा के मामले में भी यह फोन काफी शानदार है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो सेंसर और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Flipkart पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Samsung Galaxy S25 Ultra को भारत में 1,29,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल फ्लिपकार्ट पर यह फोन करीब 89,443 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को सीधे तौर पर 40,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है। इसके अलावा फोन पर 4,000 रुपये तक का बैंक ऑफर और 4,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत करीब 81,443 रुपये तक पहुंच जाती है।
एक्सचेंज ऑफर से और बढ़ सकती है बचत
अगर ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त छूट मिल सकती है। एक्सचेंज और अन्य ऑफर्स को जोड़ने पर Galaxy S25 Ultra पर कुल बचत 50,000 रुपये से अधिक हो सकती है। वहीं, Google Pixel 10 पर भी डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है। यह फोन 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अभी Amazon पर 67,200 रुपये में लिस्टेड है और इस पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jaiprakash Power Share Price: 20 रुपये इस वाले शेयर में अचानक आई जान, एक दिन में 8% चढ़ा भाव, मुनाफा देख निवेशक हो गए गदगद
- Congress Protest On PM House: पीएम मोदी के आवास के बाहर कांग्रेसी सांसदों का धरना, राहुल-प्रियंका भी पहुंचे मौके पर, जानिए क्या है उनकी मांगे
- Maruti Car Price Hike August 2026: कार खरीदने की प्लानिंग करने वालों को बड़ा झटका.. अगले महीने से बढ़ने वाली है कीमत, कंपनी ने कर दिया ये ऐलान

Facebook


