Assam Flood Update: प्रकृति का कहर, इस राज्य में बढ़ीं लोगों की मुश्किलें, लगातार बारिश के बाद बिगड़े हालात, अब तक 82 लोगों की मौत

Assam Flood Update: प्रकृति का कहर, इस राज्य में बढ़ीं लोगों की मुश्किलें, लगातार बारिश के बाद बिगड़े हालात, अब तक 82 लोगों की मौत

Assam Flood Update: प्रकृति का कहर, इस राज्य में बढ़ीं लोगों की मुश्किलें, लगातार बारिश के बाद बिगड़े हालात, अब तक 82 लोगों की मौत

Assam Flood Update | Photo Credit: AI

Modified Date: August 1, 2026 / 02:23 pm IST
Published Date: August 1, 2026 2:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बाढ़ से अब तक 82 मौतें
  • 1.92 लाख लोग प्रभावित
  • नडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात

गुवाहाटी: Assam Flood Update असम के शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव और चराईदेव जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे राज्य में अब भी 1.92 लाख लोग प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण दो और लोगों की मौत होने के बाद इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

Assam Flood Update उन्होंने बताया कि असम के आठ जिलों में बृहस्पतिवार को दो लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे। हालांकि, अब स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन शिवसागर की दिखो नदी और गोलाघाट के नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी अभी भी गंभीर बाढ़ की स्थिति में हैं। अधिकारियों ने लोगों से इन इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 13,000 लोगों को 54 राहत शिविरों में रखा गया है। इसके अलावा 26 राहत वितरण केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं, जहां 5,384 लोगों को सहायता दी जा रही है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) समेत कई एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस साल बाढ़ में शिवसागर और चराईदेव जिलों में एक-एक और मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 82 हो गई है।

बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 1,92,799 है। चराईदेव सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 77,456 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। इसके बाद शिवसागर में 63,492 और जोरहाट में 34,067 लोग इस आपदा से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को फैसला किया कि पांच अगस्त को सरकारी और निजी बीमा कंपनियों के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें क्षतिग्रस्त वाहनों, पशुधन और अन्य संपत्तियों से जुड़े बीमा दावों का जल्द निपटारा करने का आग्रह किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को ही एनबीएफसी के साथ भी बैठक होगी और इन चार जिलों (शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट) के कर्जदारों को ऋण भुगतान में राहत अवधि देने का अनुरोध किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की विशेष बैठक के एक दिन बाद की गई है। बैठक में फैसला लिया गया था कि बाढ़ प्रभावित उक्त चार जिलों के सभी लोगों को ऋण भुगतान के लिए छह महीने की राहत अवधि दी जाएगी।

शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘असम के चार जिलों में बाढ़ से प्रभावित हर परिवार के साथ हमारी सरकार मजबूती से खड़ी है। राहत और अन्य सहायता के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों के 9,289 लाभार्थियों के लिए पीएम सूर्य घर योजना के तहत लंबित राज्य सब्सिडी के रूप में 41.67 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।’’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।