ओडिशा में चलती ट्रेन से गिरने पर असम के व्यक्ति की मौत

Ads

ओडिशा में चलती ट्रेन से गिरने पर असम के व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 02:25 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 02:25 PM IST

बालासोर, नौ मार्च (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले में एक चलती ट्रेन से गिरने पर असम के 43 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान असम के उदलगुरी जिले के चिंतागांव गांव के निवासी निरन बिस्वास के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को एम्बुलेंस से बिस्वास के घर तक पहुंचाया गया।

उसने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बिस्वास ट्रेन से दुर्घटनावश गिर गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा राजकुमार सुभाष

सुभाष