Assam Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, थम गई इतने लोगों की सांसे, हादसे की वजह जान दहल जाएगा दिल

Ads

Assam Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, थम गई इतने लोगों की सांसे, हादसे की वजह जान दहल जाएगा दिल

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 01:10 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 01:17 PM IST

UP Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo

HIGHLIGHTS
  • कार्बी आंगलोंग जिले में बस हादसा
  • चार लोगों की मौत
  • 10 घायल, जिनमें एक बच्चा भी अस्पताल में भर्ती

दिफू: Assam Road Accident असम के कार्बी आंगलोंग जिले में शनिवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Assam Road Accident यहां एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मध्य असम के मोरीगांव जिले के मोइराबारी से नगालैंड के दीमापुर जा रही बस बोकाजान थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्खिजन में तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘सड़क पर एक मोड़ पार करने की कोशिश करते समय चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।

चालक समेत चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।’’ मौके पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने एक बच्चे सहित 10 लोगों को इलाज के लिए दीमापुर के एक अस्पताल में भेजा है।’’ मृतकों की पहचान अब्दुल बारेक, खलील रहमान, छबीना सुल्ताना और अलाल उद्दीन के रूप में हुई है।

इन्हें भी पढ़े:-

हादसा कहाँ हुआ?

असम के कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजान थाना क्षेत्र के लक्खिजन में।

बस कहाँ से कहाँ जा रही थी?

मोरीगांव जिले के मोइराबारी से नगालैंड के दीमापुर जा रही थी।

कितने लोगों की मौत हुई?

चार लोगों की मौत हुई, जिनमें बस चालक भी शामिल है।