असम : गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में डूबने से तीन लड़कों की मौत

Ads

असम : गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में डूबने से तीन लड़कों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 26, 2021 / 07:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

गुवाहाटी, 26 सितंबर (भाषा) असम की राजधानी गुवाहाटी में पांडू घाट के पास रविवार को ब्रह्मपुत्र नदी में डूबने से तीन लड़कों की मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्यूशन से लौटने के दौरान लड़के नदी में तैरने के लिए गए और डूब गए। उनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

तीन लड़कों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि चौथे लड़के की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़कों ने नदी में उतरने से पहले घाट पर अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें खींची और वीडियो शूट किए थे। उन्होंने घाट पर अपना सामान रखा था।’’

उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

भाषा रवि कांत नीरज

नीरज