Vande Bharat / Image Source : FILE / SCREENGRAB
नई दिल्ली : Vande Bharat पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। महज 2 दिन बाद मतदान है और पार्टियों के पास प्रचार के लिए सिर्फ कल शाम तक का ही समय है। यही वजह है कि रविवार का दिन प्रचार के लिए सुपर संडे साबित हुआ। सभी दलों ने वोटर्स को लुभाने के लिए पूरा जोर लगाया। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और ममता बनर्जी तक प्रचार के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते देखी गई।
पीएम मोदी ने TMC पर लगाए आरोप
पश्चिम बंगाल में चुनावी घमासान तेज होता जा रहा है। पहले चरण की बंपर वोटिंग से सियासी दलों की जहां एक ओर धड़कने बढ़ी हुई है वहीं प्रचार भी धुआंधार होता जा रहा है। ( West Bengal Election 2026 Phase 2 )PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में चुनावी सभा की पीएम मोदी इस दौरान TMC पर जमकर बरसे आरोप लगाया कि TMC ‘मां, माटी और मानुष’ को भूल गई है। बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
PM नरेंद्र मोदी ने बनगांव और आरामबाग में चुनावी सभा की तो वहीं सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर में रैली की यहां एक दिलचस्प घटना देखने को मिली ममता बनर्जी का पारा अचनाक हाई हो गया। ( PM Modi Bongaon Rally )ममता ने अपना चुनावी भाषण अचानक रोक दिया। आरोप लगाया कि बीजेपी की रैली से जानबूझकर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जा रहा है। जबकि उन्होंने सभा की सभी मंजूरी ली है अगर ऐसे ही जारी रहा तो वो इस पर कानूनी एक्शन लेंगी।
पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी जिसमें 142 सीटों पर मतदान होगा। पहले फेज की बंपर वोटिंग के देखते हुए दूसरे चरण में भी भारी मतदान का अनुमान लगाया जा रहा है जबकि परिणाम 4 मई को सामने आएगा लेकिन इतना साफ है कि चुनावी जंग जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रही है जुबानी तल्खी और तेज होती जा रही है।