श्रीनगर, नौ अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने रविवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में करीब 70 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “वर्ष 2008 के आतंकवाद से जुड़े एक मामले में कानूनी कार्रवाई की गई है। अदालत के आदेश पर 69.82 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई है।”
उन्होंने बताया कि सोपोर स्थित राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अदालत से एक अन्य आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी हासिल किया गया है।
अधिकारी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्ति चंदूसा क्षेत्र के कव्हार बाला निवासी आरोपी परवेज अहमद फामदा की है, जिसमें 12 कनाल (लगभग 1.5 एकड़) भूमि शामिल है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन