अगरतला, नौ अगस्त (भाषा) त्रिपुरा सरकार ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाली अस्मिता डे का अपने गृह राज्य का बुधवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय दौरे के दौरान भव्य स्वागत करेगा।
युवा मामले एवं खेल निदेशक एल डार्लोंग ने पीटीआई को बताया कि यह कार्यक्रम रवींद्र भवन में आयोजित किया जाएगा।
अस्मिता राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने नयी दिल्ली में राज्य के खेल मंत्री टिंकू रॉय की उपस्थिति में अस्मिता को सम्मानित किया था।
भाषा
पंत
पंत