झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक स्कूल वाहन सड़क विभाजक से टकराया, 12 विद्यार्थी हुए घायल

Ads

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक स्कूल वाहन सड़क विभाजक से टकराया, 12 विद्यार्थी हुए घायल

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 01:43 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 01:43 PM IST

जमशेदपुर (झारखंड), 18 सितंबर (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को एक स्कूल वाहन के सड़क विभाजक से टकरा जाने पर 12 विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह टेल्को स्टेडियम इलाके में ‘एन-टाइप क्वार्टर्स’ के पास भुवनेश्वर मंदिर रोड पर चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क विभाजक से टकरा गई।

टेल्को थाने के प्रभारी सुरेश प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जब चालक गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क विभाजक से टकरा गई, तो 12 विद्यार्थी घायल हो गए। चालक को भी चोटें आईं, लेकिन वह दुर्घटना स्थल भाग निकला।’’

उन्होंने बताया कि विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के सभी घायल विद्यार्थियों का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में हुआ और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

प्रसाद ने कहा, ‘‘हम चालक का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा