आंध्र प्रदेश में गैस सिलेंडर विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में गैस सिलेंडर विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में गैस सिलेंडर विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत
Modified Date: April 15, 2026 / 01:49 pm IST
Published Date: April 15, 2026 1:49 pm IST

पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश), 15 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले में बुधवार को गैस सिलेंडर विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस सतीश के अनुसार, कम्मरावरिपल्ली गांव में एक जोरदार विस्फोट के कारण दो मकान ध्वस्त हो गए।

सतीश ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कदिरी मंडल के कम्मरावरिपल्ली गांव में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि जिस घर में विस्फोट हुआ, उसमें तेलंगाना के मजदूर रह रहे थे।

भाषा

सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में