Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि आज, PM मोदी, सीएम साय और योगी ने दी श्रद्धांजलि, पोस्ट शेयर कर कही ये खास बातें /image: AI Generated
नई दिल्ली। Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी (Former PM Atal Bihari Vajpayee) की 8वीं पुण्यतिथि है, इस अवसर पर इस अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी है। वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे एक असाधारण राजनेता थे, जिनकी दूरदृष्टि अद्वितीय थी तथा उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था और उन्होंने 16 अगस्त 2018 को नयी दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले नेता थे।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूँ। अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर, उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मज़बूत बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर उनका ज़ोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।”
Remembering Atal Ji on his Punya Tithi. An extraordinary statesman blessed with remarkable vision, he dedicated his life to the service of our nation. His words and efforts inspired generations and his leadership strengthened our nation. His focus on good governance and public…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। सीएम साय ने अपने X में एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि-छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर अटल जी ने राजनीति में सुचिता, सिद्धांत और संवेदनशीलता की मिसाल कायम की। राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित उनका जीवन हम सभी को कर्तव्यपथ पर निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर अटल जी ने राजनीति में सुचिता, सिद्धांत और संवेदनशीलता की मिसाल कायम की। राष्ट्रहित और… pic.twitter.com/NzMwRojTjX
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 16, 2026
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।” उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता और राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि वाजपेयी का संपूर्ण जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है। योगी ने कहा कि राष्ट्रोन्नति के प्रति वाजपेयी का अटूट संकल्प आज भी प्रत्येक देशवासी को ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
अटल जी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता… pic.twitter.com/3rmyDFbpZi
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 16, 2026
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को 93 वर्ष की उम्र में हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार देश का नेतृत्व किया। वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था।
ये भी पढ़ें