आस्ट्रेलिया के चाय तक दो विकेट पर 69 रन

Ads

आस्ट्रेलिया के चाय तक दो विकेट पर 69 रन

  •  
  • Publish Date - October 2, 2021 / 03:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

गोल्ड कोस्ट, दो अक्टूबर ( भाषा ) आस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां एकमात्र दिन-रात्रि महिला क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम के पारी घोषित करने के बाद चाय तक दो विकेट खोकर 69 रन बना लिये।

भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 377 रन पर पहली पारी घोषित की थी।

आस्ट्रेलिया के दोनों विकेट झूलन गोस्वामी ने झटके।

कप्तान मैग लैनिंग 32 और एलिस पैरी एक रन बनाकर खेल रही थीं।

भाषा

नमिता सुधीर

सुधीर