पहले दिन भारत पर हावी रहा ऑस्ट्रेलिया, ट्रेविस हेड ने खेली 146 रन की तूफानी पारी….

Ads

पहले दिन भारत पर हावी रहा ऑस्ट्रेलिया : Australia dominated India on the first day, Travis Head played a stormy inning of 146 runs

  •  
  • Publish Date - June 7, 2023 / 11:30 PM IST,
    Updated On - June 7, 2023 / 11:30 PM IST

नई दिल्ली । विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के लिए पहला दिन कुछ खास नहीं रहा। वह कंगारू टीम के खिलाफ सिर्फ तीन विकेट ही हासिल कर पाया है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 327 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 156 गेंद पर 146 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में 22 चौके और एक छक्का लगाया है। वहीं, स्टीव स्मिथ 227 गेंद पर 95 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 14 चौके लगाए हैं। हेड और स्मिथ ने चौथे विकेट के लिए 251 रन की साझेदारी की।

यह भी पढ़े :  बड़े लक्ष्य की ओर आस्ट्रेलिया, पहले दिन स्टंप तक तीन विकेट पर 327 रन बनाए, हेड ने ठोका शतक 

मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को आउट कर टीम इंडिया को शुरुआती सफलता दिलाई। ख्वाजा खाता नहीं खोल पाए और विकेटकीपर केएस भरत को कैच थमा बैठे।

यह भी पढ़े :  गुरुवार को बन रहे इंद्र और ध्वज नाम के दो शुभ योग, इन 4 ​राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा