असमः बाढ़ राहत के लिए आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया दान
असमः बाढ़ राहत के लिए आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया दान
नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी एवं फिल्मकार ताहिरा कश्यप ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देकर असम के प्रति एकजुटता व्यक्त की है।
यह योगदान असम में जारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास कार्यों में सहायता करेगा। अभिनेता खुराना यूनिसेफ इंडिया के राष्ट्रीय राजदूत भी हैं और वह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण की वकालत करते हैं।
असम में 19 जुलाई से बाढ़ का प्रकोप शुरू हुआ और इसने भारी तबाही मचाई है। नवीनतम खबरों के अनुसार, बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, सोनितपुर और कामरूप महानगर जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 21 राजस्व मंडल और 622 गांव प्रभावित हुए हैं।
बाढ़ प्रभावित जिलों में 45,341.98 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है। इसके अलावा, मकानों, गोशालाओं और विद्यालयों समेत अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।
भाषा प्रचेता पवनेश
पवनेश

Facebook


