देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार

देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार

देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: October 22, 2020 8:57 am IST

पन्ना (मध्यप्रदेश), 22 अक्टूबर (भाषा) मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अंधविश्वास के चलते देवी मां को खुश करने के लिए एक महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की सोये में कुल्हाडी से गले पर वार कर बृहस्पतिवार तड़के कथित रूप से बलि चढ़ा दी। यह घटना पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहनी गांव में हुई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी अरुण सोनी ने बताया, ‘‘आज तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोहनी गांव में सुनिया बाई लोधी (लगभग 50 साल उम्र) ने अपने बेटे द्वारका लोधी (24) के गले पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी है।’’

पढ़ें- जब आस्था अपरंपार हो.. मां दुर्गा का आशीर्वाद हो ..तो पूरा देश बंगालमय हो जाता है- प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने कहा, ‘‘सुनिया बाई को लगभग पिछले दो साल से कुछ दैवीय प्रभाव होने का अहसास होता था और ऐसी घटना आज रात में भी हुई थी। इसी भाव के आने की दशा में कुल्हाडी से उसने अपने बेटे द्वारका लोधी के गले पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी।’’

सोनी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

सोनी ने बताया कि पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।

पढ़ें- गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन, CM भूपेश बघेल ने ट्व…

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उसने देवी मां को बलि चढाई है तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती तौर पर पता चला है कि उसको ये भाव आते रहते थे और उस भाव के आने के स्थिति में वह यह बात करती थी कि इसे मारना है, उसे मारना है। यह बात गांव वालों ने आज बताई है। बातचीत करके इसका आगे पूरा खुलासा किया जाएगा।’’

सोनी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

इसी बीच, कोहनी गांव के राम भगत ने मीडिया को बताया, ‘‘सुनिया बाई ने अपने बच्चे को मार दिया। उसको देवी मां के भाव आते थे और कहती थी कि मैं बलि ले लूंगी। उसने रात में सोये में अपने बच्चे की हत्या कर दी।’’

पढ़ें- कॉलेजों में अब 29 अक्टूबर तक ले सकेंगे प्रवेश, राज्…

उन्होंने कहा, ‘‘घटना के समय उनके घर में सुनिया बाई, उसका पति एवं बेटा थे। उसका पति एवं बेटा सोये हुए थे। रात में सुनिया बाई ने कुल्हाडी ली और उसने अपने बेटे को काट दिया। उसने अपने बच्चे को काटकर अपने पति को भी बताया था कि देखो मैंने अपना काम कर दिया है। बलि ले ली है। बच्चे को मार दिया है और जाकर देखो।’’


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.