बैंक कर्मी ने होटल के कमरे में आत्महत्या की

Ads

बैंक कर्मी ने होटल के कमरे में आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - February 14, 2023 / 04:46 PM IST,
    Updated On - February 14, 2023 / 04:46 PM IST

जयपुर, 14 फरवरी (भाषा) राजस्थान में पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक होटल में एक बैंक कर्मी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी हिंगलाज दान ने बताया कि डीडवाना निवासी दोलसिंह (55) ने मंगलवार को एक होटल के कमरे में फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि मृतक संभवत: मानसिक अवसाद में था। उनके अनुसार सेना से सेवानिवृत्ति होने के बाद दोलसिंह बैंक ऑफ बड़ौदा में एलडीसी के पद पर कार्य कर रहा था।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा कुंज राजकुमार

राजकुमार