असम में 10 करोड़ रुपये की कीमत की प्रतिबंधित याबा गोलियां जब्त की गईं, दो लोग गिरफ्तार

Ads

असम में 10 करोड़ रुपये की कीमत की प्रतिबंधित याबा गोलियां जब्त की गईं, दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 31, 2024 / 02:32 PM IST,
    Updated On - October 31, 2024 / 02:32 PM IST

दीफू (असम), 31 अक्टूबर (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में मणिपुर के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 करोड़ रुपये की कीमत की ‘याबा’ गोलियां बरामद की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बुधवार शाम को दिलई तिनियाली इलाके में नियमित जांच के दौरान ये मादक पदार्थ जब्त किए गए और गिरफ्तारियां की गईं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हमारी टीम ने एक वाहन की तलाशी के दौरान एक गुप्त ‘चैंबर’ में रखी गई ‘याबा’ गोलियों के 25 बंडल बरामद किए।’’

उन्होंने बताया कि इनमें 50,000 गोलियां हैं, जिनकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अधिकारी ने बताया कि वाहन में सवार मणिपुर के एक युगल को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा खारी रंजन

रंजन