बीड सरपंच हत्याकांड: लैपटॉप की फोरेंसिक रिपोर्ट 15 दिन में आने की उम्मीद

बीड सरपंच हत्याकांड: लैपटॉप की फोरेंसिक रिपोर्ट 15 दिन में आने की उम्मीद

बीड सरपंच हत्याकांड: लैपटॉप की फोरेंसिक रिपोर्ट 15 दिन में आने की उम्मीद
Modified Date: January 24, 2026 / 08:20 pm IST
Published Date: January 24, 2026 8:20 pm IST

बीड, 24 जनवरी (भाषा) बीड सरपंच हत्याकांड के सिलसिले में विश्लेषण के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजे गए लैपटॉप की रिपोर्ट 15 दिन में प्राप्त हो जाएगी। अभियोजन पक्ष ने 23 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान अदालत को यह जानकारी दी।

बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था।

शुक्रवार को हुई सुनवाई में सहायक लोक अभियोजक बालासाहेब कोल्हे ने मकोका न्यायाधीश वीएच पटवाडकर को बताया कि विश्लेषण के लिए एफएसएल भेजे गए लैपटॉप की फोरेंसिक रिपोर्ट अगले 15 दिन के भीतर प्राप्त हो जाएगी।

कोल्हे ने बताया कि अगली सुनवाई सात फरवरी को निर्धारित है।

इस बीच, वर्तमान में लातूर जेल में बंद आरोपी विष्णु चाटे ने बीड जिला जेल में स्थानांतरण के लिए अर्जी दी है।

बचाव पक्ष ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने अब तक अर्जी पर अपना जवाब दाखिल नहीं किया है। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने कहा कि यह मामला अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर है और जेल प्रशासन के अधीन है।

भाषा जितेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में