बंगाल: स्कूल में उल्टी के बाद चार वर्षीय बच्चे की मौत

Ads

बंगाल: स्कूल में उल्टी के बाद चार वर्षीय बच्चे की मौत

  •  
  • Publish Date - September 13, 2024 / 04:14 PM IST,
    Updated On - September 13, 2024 / 04:14 PM IST

कोलकाता, 13 सितंबर (भाषा) मध्य कोलकाता के एक स्कूल में शुक्रवार को कथित तौर पर उल्टी होने के बाद चार वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मौलाली स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र को ‘नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल’ ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा योगेश दिलीप

दिलीप