बंगाल चुनाव: ममता ने कोलकाता के भवानीपुर में रोडशो का नेतृत्व किया

बंगाल चुनाव: ममता ने कोलकाता के भवानीपुर में रोडशो का नेतृत्व किया

बंगाल चुनाव: ममता ने कोलकाता के भवानीपुर में रोडशो का नेतृत्व किया
Modified Date: April 23, 2026 / 07:41 pm IST
Published Date: April 23, 2026 7:41 pm IST

(फोटो के साथ)

कोलकाता, 23 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक रोडशो का नेतृत्व किया।

कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम समेत तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता, उनके कालीघाट स्थित आवास के निकट एक किलोमीटर लंबे रोडशो में शामिल हुए।

सड़क के दोनों ओर लोग कतार में खड़े थे। बनर्जी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और उनसे बातचीत करने के लिए वह जगह-जगह रुकीं।

तृणमूल कांग्रेस के झंडे, नीले और सफेद गुब्बारे, पोस्टर और बैनर उन सड़कों पर बिखरे हुए थे जिनसे होकर रोडशो गुजर रहा था।

कई लोग अपने घरों की छतों और छज्जों पर भी खड़े थे, जहां मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

भवानीपुर में बनर्जी का मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है।

चुनाव के पहले चरण में 294 विधानसभा सीट में से 152 सीट पर मतदान संपन्न हुआ और शाम पांच बजे तक 89.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण के चुनाव के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा जबकि मतगणना चार मई को होगी।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में