कोलकाता, 30 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने उत्तर 24 परगना जिले के न्यू टाउन स्थित एनआईए पुलिस थाने को पूरे राज्य के लिए नामित थाना अधिसूचित किया है। यह थाना संप्रभुता एवं सुरक्षा से जुड़े खतरों और आतंकवादी कृत्यों सहित अन्य अनुसूचित अपराधों की जांच करेगा।
कैबिनेट ने हाल ही में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) पुलिस थाने की स्थापना को मंजूरी देने का फैसला किया था।
एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह अधिसूचना एक प्रक्रियात्मक कदम है और भारतीय न्याय संहिता तथा राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अधिनियम के प्रावधानों के तहत पूरे राज्य के लिए एनआईए पुलिस थाना को औपचारिक रूप से नामित करता है। इससे केंद्रीय कानून के तहत सूचीबद्ध अपराधों की जांच में आसानी होती है।’’
यह अधिसूचना बुधवार को गृह और पहाड़ी मामलों के विभाग द्वारा जारी की गई थी।
भाषा संतोष सुरेश
सुरेश