Bengal Transfer Posting News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने एक झटके में बदल दी 128 अधिकारियों की जिम्मेदारी, अचानक जारी हुए ट्रांसफर आदेश

Bengal Transfer Posting News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने एक झटके में बदल दी 128 अधिकारियों की जिम्मेदारी, अचानक जारी हुए ट्रांसफर आदेश

Bengal Transfer Posting News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने एक झटके में बदल दी 128 अधिकारियों की जिम्मेदारी, अचानक जारी हुए ट्रांसफर आदेश

Bengal Transfer Posting News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 18, 2026 / 12:57 pm IST
Published Date: June 18, 2026 12:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 128 अधिकारियों का तबादला
  • शिक्षा, आवास, मत्स्य पालन, आपदा प्रबंधन आदि विभाग प्रभावित
  • कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने की घोषणा

कोलकाता: Bengal Transfer Posting News पश्चिम बंगाल सरकार ने कई जिलों और राज्य के प्रमुख विभागों में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 128 पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने बुधवार को एक के बाद एक कई अधिसूचनाएं जारी करके विभिन्न जिलों के प्रशासन, राज्य सचिवालय के विभागों तथा विभिन्न सरकारी निकायों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने की घोषणा की।

Bengal Transfer Posting News इस फेरबदल में कई अतिरिक्त जिलाधिकारियों, उप-मंडल अधिकारियों तथा प्रमुख प्रशासनिक पदों पर कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, आवास, मत्स्य पालन, आपदा प्रबंधन तथा नागरिक सुरक्षा जैसे विभागों में भी कई अधिकारियों को संयुक्त सचिव और उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि यह कवायद प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के हित में की गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।