बंगाल: सिलीगुड़ी में गर्भवती आदिवासी महिला पर हमले के विरोध में हिंसक प्रदर्शन

बंगाल: सिलीगुड़ी में गर्भवती आदिवासी महिला पर हमले के विरोध में हिंसक प्रदर्शन

बंगाल: सिलीगुड़ी में गर्भवती आदिवासी महिला पर हमले के विरोध में हिंसक प्रदर्शन
Modified Date: February 26, 2026 / 07:50 pm IST
Published Date: February 26, 2026 7:50 pm IST

सिलीगुड़ी, 26 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक गर्भवती आदिवासी महिला पर हुए हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रदर्शन के दौरान लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समर्थित जनजाति सुरक्षा मंच के सदस्य राज्य सरकार के शाखा सचिवालय ‘उत्तरकन्या’ का घेराव करने जा रहे थे।

यह झड़प उस समय हुई, जब प्रदर्शनकारियों ने तीन बत्ती मोड़ के पास अवरोधकों को पार करने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, साथ ही हल्का लाठीचार्ज भी किया।

पुलिस के मुताबिक, कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शनकारी गर्भवती महिला पर हमला करने वाले के लिए मृत्युदंड की मांग कर रहे थे। हमले में अजन्मे शिशु की मौत हो गई थी। यह घटना 23 दिसंबर को फांसिदेवा क्षेत्र में उस समय हुई, जब जमीन विवाद को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गयी।

पुलिस के अनुसार, झड़प के दौरान महिला पर कथित रूप से हमला किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस घटना में शामिल चार अन्य व्यक्ति अब भी फरार हैं।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में