Bengaluru Crime News | Photo Credit: IBC24
बेंगलुरु: Bengaluru Crime News बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक किराए के मकान में पत्नी से झगड़े के बाद कथित तौर पर उसकी हत्या करने के बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दीपंथा सबारा (31) और उसकी पत्नी मंजुला सबारा (27) ओडिशा के रहने वाले थे। दंपति बोम्मासंद्रा की एक निजी कंपनी में काम करते थे।
Bengaluru Crime News उन्होंने बताया कि अनेकल तालुक में घटी यह घटना 26 फरवरी को सामने आई, और शव सड़ी-गली अवस्था में पाए गए, जिससे संकेत मिलता है कि मौत पहले ही हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक शिवकुमार ने 20 दिन पहले यह मकान दंपति को किराए पर दिया था। बृहस्पतिवार रात को शिवकुमार की मां उन्हें देखने गई तो उन्हें सोफे पर एक महिला का शव मिला। शिवकुमार ने तुरंत सूर्य नगर पुलिस को सूचना दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि घरेलू मुद्दों को लेकर दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर पत्नी को पीटा और घूंसे मारे, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसने भी घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि सूर्य नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।