बेंगलुरु पुलिस ने 55.80 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए, 39 लोग गिरफ्तार
बेंगलुरु पुलिस ने 55.80 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए, 39 लोग गिरफ्तार
बेंगलुरु, 10 अगस्त (भाषा) बेंगलुरु पुलिस ने आठ विदेशी नागरिकों समेत 39 लोगों के पास से 55.80 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि ‘मिशन आरआईएसई’ और बेंगलुरु सिटी पुलिस के नशा रोधी अभियान के तहत शुरू किए गए ‘बीईडीए बीआरओ’ कार्यक्रम के तहत यह कार्रवाई की गई।
बेंगलुरु सिटी पुलिस के आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘मिशन आरआईएसई’ के तहत बेंगलुरु के साथ-साथ दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और केरल के अलग-अलग स्थानों से 55 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।
बरामद किए गए पदार्थों में एमडीएमए, हाइड्रो गांजा, कोकीन और गांजा शामिल हैं।
उन्होंने कहा, ‘इस कार्रवाई के तहत 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें आठ विदेशी, 21 अन्य राज्यों के लोग और 10 स्थानीय लोग हैं।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप

Facebook


