पश्चिम बंगाल : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में ‘हर घर तिरंगा’ रैली को हरी झंडी दिखाई
पश्चिम बंगाल : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में ‘हर घर तिरंगा’ रैली को हरी झंडी दिखाई
कोलकाता, 10 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में सोमवार को ‘हर घर तिरंगा’ रैली को हरी झंडी दिखाई।
यह रैली स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित की जा रही है।
शुभेंदु अधिकारी के साथ राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री शरद्वता मुखोपाध्याय और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य विधायक भी शामिल हुए।
इस अभियान के तहत, राज्य सरकार 15 अगस्त से पहले पूरे राज्य में 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने तिरंगा लेकर मेयो रोड से विक्टोरिया मेमोरियल तक रैली का नेतृत्व किया।
इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस अभियान का उद्देश्य राज्य भर के लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और सेल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है।’’
भाषा धीरज नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


