भागवत नेताजी की जयंती पर कोलकाता में सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

Ads

भागवत नेताजी की जयंती पर कोलकाता में सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

  •  
  • Publish Date - January 17, 2023 / 05:05 PM IST,
    Updated On - January 17, 2023 / 05:05 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

कोलकाता, 17 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

आरएसएस के एक पदाधिकारी के अनुसार, भागवत 19 जनवरी से राज्य के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। आरएसएस के पूर्वी जोनल अध्यक्ष अजॉय नंदी ने कहा, ‘‘पांच दिन के दौरे के दौरान वह संगठनात्मक बैठक करेंगे और प्रतिष्ठित हस्तियों से मिलेंगे। वह 23 जनवरी को शहीद मीनार मैदान में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।’’

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले भागवत का दौरा महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आरएसएस को भाजपा का वैचारिक मार्गदर्शक माना जाता है।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप