‘भारत ट्राइब्स फेस्ट’ जनजातीय उत्पादकों और बाजार के बीच अंतर को पाटेगा: जनजातीय मंत्रालय

‘भारत ट्राइब्स फेस्ट’ जनजातीय उत्पादकों और बाजार के बीच अंतर को पाटेगा: जनजातीय मंत्रालय

‘भारत ट्राइब्स फेस्ट’ जनजातीय उत्पादकों और बाजार के बीच अंतर को पाटेगा: जनजातीय मंत्रालय
Modified Date: March 19, 2026 / 07:35 pm IST
Published Date: March 19, 2026 7:35 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) जनजातीय मामलों के मंत्रालय की सचिव रंजना चोपड़ा ने बुधवार को यहां सुंदर नर्सरी में 10 दिवसीय ‘भारत ट्राइब्स फेस्ट’ 2026 का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार जनजातीय उद्यमियों के उत्पादों और बाजार के बीच अंतर को पाटने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने ‘ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (टीआरआईएफईडी) के सहयोग से यह महोत्सव आयोजित किया है।

अधिकारियों ने कहा कि इसके साथ आयोजित एक व्यापारिक संगोष्ठी जनजातीय उद्यमियों के उत्पादों व सेवाओं को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगले 10 दिनों तक, देश के विभिन्न हिस्सों से आए जनजातीय समूह अपने क्षेत्रों के विभिन्न उत्पादों को खरीदारों के लिए प्रदर्शित करेंगे।

चोपड़ा ने मुख्य भाषण देते हुए कहा, “भारत ट्राइब फेस्ट और व्यापारिक संगोष्ठी जैसी इन पहलों के माध्यम से हम कुछ सीमाओं को पार करने और संबंध बनाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं, जो जनजातीय उत्पादकों और बाजार के बीच मार्ग बनाने में हमारी मदद करेंगे।”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में