मंदिर के पुजारी पर भीड़ का हमला, पांच लाख 80 हजार रुपये की लूट, डकैती का मामला दर्ज

Ads

मंदिर के पुजारी पर भीड़ का हमला, पांच लाख 80 हजार रुपये की लूट, डकैती का मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - October 29, 2020 / 01:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

भरूच, 29 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया तहसील में करीब सौ लोगों की भीड़ ने एक मंदिर के पुजारी पर हमला कर दिया जिसके बाद डकैती का मामला दर्ज किया गया है। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं । पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

जिले के गुमानदेव एवं उछेडिया गांव के लोगों की भीड़ गुमानदेव में स्थि​त एक मंदिर में बुधवार को घुस गई और वहां के पुजारी महंत मनमोहन दास पर कथित रूप से हमला किया । भीड़ ने कथित रूप से वहां से नकद एवं करीब पांच लाख 80 हजार रुपये के आभूषण लूट लिये ।

यह घटना मंदिर के पास एक सड़क हादसे के बाद हुयी, जिसमें तीन स्थानीय महिलाओं की मौत हो गयी थी ।

Read More News: BJP कार्यकारी मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक में मारपीट, पूर्व विधायक के समर्थकों पर लगे आरोप

पुलिस निरीक्षक पी एच वसावा ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना के बाद अरूण पटेल, योगेश पटेल, मिलन पटेल एवं कुछ अन्य लोगों के खिलाफ डकैती एवं आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है ।

उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में किसी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है ।

गुमानदेव मंदिर अंकलेश्वर राजपिपला शहर में ​स्थित है ।

Read More News: कमलनाथ का ताबड़तोड़ प्रचार जारी, केंद्रीय मंत्री सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता करेंगे चुनावी सभाएं

पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह उछेडिया गांव की सब्जी बेचने वाली तीन महिलाओं को मंदिर के निकट एक गाड़ी वाले ने टक्कर मार दी ।

टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया । इसके बाद लोगों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में पुजारी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि यह काम नहीं कर रहा है । इसके बाद क्रोधित लोगों की भीड़ ने पुजारी को घेर लिया ।

प्राथमिकी में दावा किया गया है कि यह मंदिर का नियंत्रण लेने की यह साजिश है । पुजारी ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उनसे एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिये कहा जिसमें यह लिखा था कि मंदिर परिसर वह उन लोगों को हस्तां​तरित कर रहे हैं ।

भरूच के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह चुडासमा ने बुधवार को कहा था कि मंदिर के निकट सब्जी बेचने को लेकर पुजारी के साथ उन महिलाओं का झगड़ा हुआ था ।

इससे संबंधित एक वीडियो में पुजारी को फटे कपड़ों में देखा जा सकता है ।