mumbai Accident News
भुवनेश्वरः ओडिशा के झारसुगुड़ा शहर में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक निजी इस्पात और बिजली संयंत्र के 6 कर्मचारियों की मौत हो गई और 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Read more : मिशन 2023 और 2024 की तैयारी, बदले जा सकते हैं 70 फीसदी जिलों के अध्यक्ष, इन मोर्चों में नए चेहरे आएंगे नजर
पुलिस ने बताया कि यह घटना संबलपुर-झारसुगुड़ा बीजू एक्सप्रेस-वे पर हुई। उसने बताया कि टक्कर संयंत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को ले जा रहे ट्रक और बस के बीच हुई। पुलिस ने बताया कि श्रमिक संयंत्र स्थल से झारसुगुड़ा कस्बे की ओर बस से लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
Read more : DMF की बैठक में अधिकारियों पर जमकर भड़के धरमलाल कौशिक, लगाए भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
पुलिस के अनुसार आठ घायल श्रमिकों को बुर्ला के ‘विमसार’ में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल मजदूरों का इलाज जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है।