Home » Country » Big Gift to Government Employees, Dearness Allowance Increased by 3 Percent
DA Hike Latest News : सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, मिलेगा इतने महीने का एरियर
Ads
सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, Big Gift to Government Employees, Dearness Allowance Increased by 3 Percent
गंगटोक : DA Hike Latest News सिक्किम सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महगांई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। एक आधिकारिक परिपत्र में यह जानकारी दी गई है।
DA Hike Latest News आधिकारिक परिपत्र में कहा गया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और संशोधित मूल वेतन ढांचे के तहत वेतन पाने वाले पेंशनभोगियों को मिलने वाली महंगाई राहत एक जुलाई, 2024 से मौजूदा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दी जाएगी।
लेखा नियंत्रक सह सचिव वित्त विभाग द्वारा 21 मार्च को जारी परिपत्र में कहा गया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तथा संशोधित मूल वेतनमान से पूर्व के वेतन ढांचे के तहत पेंशन पाने वाले पेंशनभोगियों का डीआर मौजूदा 239 प्रतिशत से बढ़ाकर 246 प्रतिशत किया जाएगा और यह एक जुलाई, 2024 से प्रभावी होगा।
सिक्किम सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में कितनी बढ़ोतरी की है?
सिक्किम सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत और महंगाई राहत (DR) 239 प्रतिशत से बढ़ाकर 246 प्रतिशत कर दिया है, जो एक जुलाई, 2024 से प्रभावी होगा।
यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी?
यह बढ़ोतरी एक जुलाई, 2024 से लागू होगी।
यह बढ़ोतरी किसे मिलेगी?
यह बढ़ोतरी राज्य सरकार के कर्मचारियों और संशोधित मूल वेतन ढांचे के तहत पेंशन पाने वाले पेंशनभोगियों को मिलेगी।