रहवासी इलाके में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक अवस्था में मिले 5 युवक और 4 युवतियां

Ads

रहवासी इलाके में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक अवस्था में मिले 5 युवक और 4 युवतियां

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 01:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

अयोध्या । पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़  किया है। एक स्वयं सेवी संस्था की सूचना पर अयोध्या की कोतवाली नगर की पुलिस ने देवकाली क्षेत्र के सरस्वतीपुरम के एक मकान पर छापेमार कार्रवाई की है । पुलिस को यहां  5 युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। पुलिस को यहां से  10 मोबाइल, नगदी रुपए, कुछ टेबलेट भी मिली हैं।  कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Read More: सरकारी बैंकों का निजीकरण न सिर्फ़ कर्मचारियों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए ख़तरनाक- विकास उपाध्याय

पुलिस को बीते दिनों से सूचना मिली थी कि यहां पर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है।  फ्रीडम फर्म स्वयं सेवी संस्था की सूचना पर पुलिस ने एक टीम बनाई है। इसके बाद देवकाली क्षेत्र के सरस्वतीपुरम के एक मकान पर छापा मारा गया।
Read More: पीसी चाको राकांपा में शामिल, शरद पवार ने दिलाई सदस्यता, केरल में एलडीएफ की जीत के लिए काम करेंगे

पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक कमरे में पांच युवक और 4 युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले हैं। इसमें मकान मालिक भी शामिल था। पुलिस ने सभी 9 लोगों को हिरासत में  लिया है। पुलिस ने यहां से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं। पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।

Read More: जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी से पूछा- कब छोड़ रही हैं राजनीति? बाटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी बताकर दीदी ने किया था ये ऐलान