पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला, 44 जवान शहीद, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली जिम्मेदारी

Ads

पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला, 44 जवान शहीद, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली जिम्मेदारी

  •  
  • Publish Date - February 14, 2019 / 11:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

जम्मू। पुलवामा में जवानों पर बड़ा आतंकी हमला हुआ हैा। सीआरपीएफ की गाड़ी पर आईईडी ब्लास्ट से हमला किया गया। इस हमले मे 44 जवान शहीद हो गए। वहीं कई जवान घायल हो गए हैं। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

पढ़ें- दिल्ली का बॉस कौन, सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की पीठ ने दिया खंडित फैसला, मामल…

बताया जा रहा है जिस समय सीआरपीएफ की गाड़ी श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाइवे से अवंतिपोरा की तरफ जा रही थी तभी वहां आतंकियों ने ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया। धमाके के बाद आतंकियों ने जवानों के वाहनों पर जमकर गोलीबारी भी की। हमले में सीआरपीएफ का वाहन ब्लास्ट की चपेट में आ गया। विस्फोट में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए। जबकि कई जवान जख्मी भी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां कुछ जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है और कुछ जवानों की हालत खतरे से बाहर है।