गया जी, 21 अगस्त (भाषा) बिहार के गया जी जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को चार से पांच किलोग्राम वजनी एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र के सिंहवा जंगल में तलाशी अभियान के दौरान जमीन के भीतर दबा आईईडी मिला।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने बताया कि निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस ने यह संयुक्त अभियान चलाया।
अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने और जनहानि करने के इरादे से अज्ञात नक्सलियों ने कथित तौर पर आईईडी लगाया था।
भाषा कैलाश आशीष
आशीष