नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Ads

नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - May 13, 2021 / 06:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नोएडा, 13 मई (भाषा) नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि परविंदर (22) मोटरसाइकिल से 130 फुटा रोड से कहीं जा रहा था। गांव खेड़ी भनौता के पास एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में परविंदर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कार चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा सं मनीषा सुरभि

सुरभि