Sasmit Patra Resign News: बीजू पटनायक पर निशिकांत दुबे के टिप्पणी से आहत सांसद.. संसदीय दल के नेता के पद से दिया इस्तीफा
BJD MP Sasmit Patra Resign News: सस्मित पात्रा ने बीजेडी संसदीय दल नेता पद छोड़ा, बीजू पटनायक पर टिप्पणी विवाद और राज्यसभा क्रॉस वोटिंग बना कारण
BJD MP Sasmit Patra Resign News || Image- ani news file
- सस्मित पात्रा ने दिया संसदीय नेता पद से इस्तीफा
- बिजू पटनायक टिप्पणी विवाद से बढ़ा राजनीतिक तनाव
- राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से हंगामा
भुवनेश्वर: बीजू जनता दल ( बीजेडी ) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने गुरुवार को राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल के नेता के पद से सांसद सस्मित पात्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। (Sasmit Patra Resign News) सस्मित पात्रा का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब बीजेडी, कांग्रेस और सीपीआई (एम) के समर्थन वाले दत्तेश्वर होता राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के बीच हार गए थे।
छह विधायकों का हुआ निलंबन
पार्टी ने राज्यसभा चुनावों में “क्रॉस वोटिंग सहित पार्टी विरोधी गतिविधियों” के लिए अपने छह विधायकों को निलंबित कर दिया था। बीजेडी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी की अनुशासनात्मक समिति ने विधायकों को जारी कारण बताओ नोटिस के जवाबों की जांच की। इसमें कहा गया है कि छह विधायकों ने बीजेडी संविधान के “मूल सिद्धांत” का उल्लंघन किया है। निलंबित विधायकों में बालीगुडा के चक्रमणि कन्हार, जयदेव के नबा किशोर मल्लिक, चौद्वार-कटक के सौविक बिस्वाल, बस्ता की सुबासिनी जेना, तिर्तोल के रमाकांत भोई और बांकी के देवी रंजन त्रिपाठी शामिल हैं।
भाजपा पर “हॉर्स ट्रेडिंग” के आरोप
राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने ओडिशा से दो सीटें जीतीं, जबकि पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय भी निर्वाचित हुए। बीजेडी के उम्मीदवार संतरूप मिश्रा चुने गए, जबकि बीजेडी , कांग्रेस और सीपीआई (एम) के समर्थन प्राप्त दत्तेश्वर होता पराजित हुए। (Sasmit Patra Resign News) बीजेडी नेताओं ने भाजपा पर “हॉर्स ट्रेडिंग” में लिप्त होने का आरोप लगाया था। इसी बीच, 29 मार्च को, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिजू पटनायक के खिलाफ की गई टिप्पणियों के विरोध में सस्मित पात्रा ने संचार और आईटी संबंधी संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा दे दिया।
जानें किस समिति से हुए पात्रा अलग
राज्यसभा के अध्यक्ष को लिखे पत्र में पात्रा ने लिखा, “विरोध में और सिद्धांत के तौर पर, मैं निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं ऐसे व्यक्ति के अधीन काम नहीं कर सकता जो स्वर्गीय श्री बिजू पटनायक जी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करता है, जैसा कि उसने आज एक सार्वजनिक बयान में किया।” हाल ही में, आम आदमी पार्टी में नेताओं के बीच तीखी खींचतान देखने को मिली, जब पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह अशोक कुमार मित्तल को उच्च सदन में उपनेता नियुक्त किया।
बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने आज, राज्यसभा में BJD संसदीय दल के नेता के रूप में सांसद डॉ. सस्मित पात्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। pic.twitter.com/i3nrQSfUmE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
भारत के पास वैश्विक चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता : शक्तिकान्त दास
उप्र : मृत व्यक्ति की ओर से कराया गया जमीन का फर्जी बैनामा, जांच के आदेश
जनकपुरी गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने 877 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया
असम विधानसभा चुनाव : अपराह्न एक बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान
असम में चुनाव संबंधी हिंसा में सात लोग हिरासत में लिए गए : पुलिस

Facebook


