भाजपा ने पाकिस्तान के अफगान हमले को ‘घृणित’ बताया और अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की

Ads

भाजपा ने पाकिस्तान के अफगान हमले को 'घृणित' बताया और अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 08:20 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 08:20 PM IST

श्रीनगर, 18 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हालिया हमले की निंदा की, जिसके परिणामस्वरूप 400 से अधिक लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।

इस हमले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया।

ठाकुर ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी), जिसका पाकिस्तान सदस्य है, से इस्लामाबाद की कार्रवाई की सर्वसम्मति से निंदा करने और देश को समूह से निष्कासित करने का आग्रह किया।

ठाकुर ने कहा, ‘यह विडंबना है कि पाकिस्तान, जो खुद को मुस्लिम हितों का रक्षक बताता है, उसने अफगानिस्तान में लोगों पर, खासकर रमजान के पवित्र महीने के दौरान, इस तरह का ‘जघन्य’ हमला किया है।’

भाषा तान्या नरेश

नरेश