भाजपा ने अमित शाह के खिलाफ ‘अपमानजनक टिप्पणी’ को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ प्राथमिकी की मांग की

भाजपा ने अमित शाह के खिलाफ 'अपमानजनक टिप्पणी' को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ प्राथमिकी की मांग की

भाजपा ने अमित शाह के खिलाफ ‘अपमानजनक टिप्पणी’ को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ प्राथमिकी की मांग की
Modified Date: August 24, 2026 / 03:34 pm IST
Published Date: August 24, 2026 3:34 pm IST

शिमला, 24 अगस्त (भाषा) भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की कथित अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोमवार को कड़ी आपत्ति जताई और उनके खिलाफ शिमला में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक (शिमला) को संबोधित एक लिखित शिकायत सौंपी, जिसमें खेड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी प्रवक्ता और विधायक राकेश जम्वाल, सतपाल सिंह सत्ती, डीएस ठाकुर और दिलीप ठाकुर भी शामिल थे।

जम्वाल ने दावा किया कि खेड़ा ने शाह की ‘औकात’ के बारे में टिप्पणी करने के अलावा, सार्वजनिक रूप से ‘बौना’, ‘भगोड़ा’ और ‘तड़ीपार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक असहमति और आलोचना लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल राजनीतिक शालीनता की सीमा को पार करता है और लोक विमर्श के स्तर को कम करता है।’’

जम्वाल ने कहा कि भाजपा ने लिखित शिकायत देकर पुलिस से भारतीय न्याय संहिता और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी पुलिस को कथित टिप्पणियों से संबंधित प्रासंगिक वीडियो, सोशल मीडिया सामग्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य उपलब्ध कराएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने अनुरोध किया है कि बयान के पूरे संदर्भ की जांच की जाए और सभी इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्यों को कानून के अनुसार संरक्षित किया जाए। यदि जांच में संज्ञेय अपराध की सामग्री स्थापित होती है, तो प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए और उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।’’

भाषा अविनाश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में