भाजपा ने की धनखड़ को ‘अपमानित’ करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

भाजपा ने की धनखड़ को ‘अपमानित’ करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

भाजपा ने की धनखड़ को ‘अपमानित’ करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
Modified Date: December 21, 2023 / 04:52 pm IST
Published Date: December 21, 2023 4:52 pm IST

शिमला (हिमाचल), 21 दिसंबर (भाजपा) तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारे जाने की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और धनखड़ को ‘अपमानित’ करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पार्टी के नेता उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और उन्होंने विपक्षी नेताओं के खिलाफ नारे लगाए । प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने राज्यपाल और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (कानून एवं व्यवस्था) के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने विपक्षी नेताओं से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को भी कहा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह से अहंकारी नेताओं ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति का उपहास किया है वह सिर्फ एक व्यक्ति या पद का अपमान नहीं है बल्कि संविधान के ‘अपमान’ की पराकाष्ठा है।

भारद्वाज ने कहा ,‘‘ इस अमर्यादित आचरण से पूरे संसद की गरिमा भंग हुई है। कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा के सभापति की नकल उतारना, विपक्षी गुट ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सांसदों का सार्वजनिक रूप से उनका मजाक उड़ाना और उसका वीडियो बनाना, ये सब दिखाता है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की मानसिकता किस स्तर पर पहुंच गई है।’’

भाषा शोभना नरेश

नरेश


लेखक के बारे में