कोलकाता, 26 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बुधवार को दावा किया कि मई में सत्ता में आने के बाद से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनावी वादों में से ‘‘43 प्रतिशत’’ वादे पूरे कर दिए हैं।
पॉल यहां आयोजित क्रेडाई ‘कोलकाता टेककॉन 2026’ के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चुनावी घोषणापत्र में किए गए 43 प्रतिशत वादे पहले ही पूरे कर दिए हैं।’’ हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।
पॉल ने यह भी भरोसा जताया कि राज्य में कॉरपोरेट निवेश की गति तेज होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार जमीनी स्तर पर विकास के लिए काम कर रही है और हमें उम्मीद है कि बड़े पैमाने पर उद्योग राज्य में आएंगे।’’
राज्य के उद्योग मंत्री तपस रॉय ने इससे पहले कहा था कि सरकार निवेश आकर्षित करने के लिए भूमि और उद्योग के संबंध में अलग-अलग नीतियां ला सकती है।
उन्होंने कहा था कि प्रस्तावित उद्योग नीति में निर्यात को बढ़ावा देने के उपाय भी शामिल किए जाएंगे।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा