भाजपा नेता मालवीय ने तृणमूल नेता के भीड़ से बचकर बिस्तर के पीछे छिपने का वीडियो साझा किया

Ads

भाजपा नेता मालवीय ने तृणमूल नेता के भीड़ से बचकर बिस्तर के पीछे छिपने का वीडियो साझा किया

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 02:56 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 02:56 PM IST

कोलकाता, चार जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को उग्र भीड़ से बचने के लिए कथित तौर पर अपने बिस्तर के नीचे छिपते हुए देखा जा सकता है।

मालवीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘‘कट-मनी घोटाला एक राजनीतिक तमाशे के दृश्य प्रस्तुत कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि वीडियो कूचबिहार जिले के मथाभंगा का है, जहां स्थानीय लोगों ने टीएमसी नेता शाहिदुल मियां के आवास को घेर लिया और उन पर सरकारी आवास योजनाओं के लाभार्थियों से 5,000 रुपये से 20,000 रुपये तक की उगाही करने का आरोप लगाया है।

मालविया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जैसे-जैसे जांच तेज होती जा रही है और गिरफ्तारियां बढ़ रही हैं, गरीबों का शोषण करने वालों के लिए छिपना, यहां तक ​​कि बिस्तर के नीचे छिपना भी मुश्किल होता जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जनता का गुस्सा भड़कने पर, टीएमसी नेता उग्र भीड़ से बचने के लिए अपने बिस्तर के नीचे छिप गए। आखिरकार, पुलिस को उन्हें उनके छिपने की जगह से बाहर निकालना पड़ा।’’

‘पीटीआई-भाषा’ वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा

ताजा खबर