त्रिपुरा में आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों ने प्रस्तावित रेल-सड़क मार्ग नाकाबंदी वापस ली

Ads

त्रिपुरा में आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों ने प्रस्तावित रेल-सड़क मार्ग नाकाबंदी वापस ली

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 03:19 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 03:19 PM IST

अगरतला, चार जून (भाषा) आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों के साझा मंच ‘त्रिपुरा गुरिल्ला रिटर्नीज डिमांड कमेटी’ (टीजीआरडीसी) ने जनजातीय कल्याण मंत्री बिकाश देबबर्मा के साथ बैठक के बाद प्रस्तावित रेल-सड़क नाकाबंदी वापस लेने पर सहमति जताई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

टीजीआरडीसी ने उचित पुनर्वास सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर पांच जून को रेल-सड़क मार्ग नाकाबंदी का आह्वान किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच जून को शहर में होंगे।

जनजातीय कल्याण विभाग के निदेशक शुभाशीष दास ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘जनजातीय कल्याण मंत्री बिकाश देबबर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक हुई। उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई और सरकार ने उनके मुद्दों पर गौर करने का आश्वासन दिया।’

उन्होंने कहा, ‘बैठक के बाद टीजीआरडीसी ने पांच जून को होने वाली रेल-सड़क नाकाबंदी को वापस लेने पर सहमति जताई है।’

भाषा

शुभम वैभव

वैभव

ताजा खबर